Diabetes mellitus ncp | डायबिटीज क्या है | प्रकार, बचाव,उपचार जाने हिन्दी में totala2z

विवरण

diabetes mellitus ncp
आजकल के व्यस्त जीवन में मीठा जितना मिल जाए उतना कम है। मगर यह अच्छी लगने वाली मिठास खून में बढ़ जाए तो परेशानी का कारण भी बन सकती है। आज हम डायबिटीज की बात कर रहे है। आपने अपने आस पास ऐसे बहुत से लोगो को देखा होगा जिन्हे यह डायबिटीज की बीमारी है। जिसे आम भाषा में शुगर और मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है।

विष्लेषण


diabetes mellitus ncp को समझने से पहले हमे अपने शरीर को समझना होगा। हमारे शरीर की कोशिकाएं गाड़ी की तरह ही होती है। इसे चलने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है। और हमारे शरीर की कोशिकाओं का ईंधन एक तरह का शुगर ही है जिसका नाम है ग्लूकोज।

जब भी हम कुछ खाते है तो हमारा पाचन तंत्र (digestive system) उस खाए गए खाने को ग्लूकोज में बदलता है। यह ग्लूकोज हमारे शरीर की कोशिकाओं को शक्ति देता है। अपने रोजमर्रा के काम करने के लिए और इसी शक्ति के कारण हमारा शरीर अपने काम कर पाता है। जेसे सांस लेना,चलना फिरना और बहुत कुछ। ग्लूकोज एक शुगर ही है पर वो नहीं जो हम चाय में डालते है। ग्लूकोज आम चीनी से कम मीठा होता है और हमारे शरीर को बहुत पसंद आता है।

जैसे किसी गाड़ी में पेट्रोल डालने के लिए पंप की जरूरत पड़ती है उसी तरह ग्लूकोज को हमारी कोशिकाओं तक पहुंचाने के लिए हमारे शरीर को इन्सुलिन (insulin) की जरूरत पड़ती है। इन्सुलिन एक हार्मोन है जो हमारे अग्न्याशय (pancreas) में बनता है और हमारे खून में ग्लूकोज की मात्रा को रेगुलेट यानी के नियंत्रित करता है। अगर हमारी कोशिकाओं तक ग्लूकोज ना पहुंचे तो वो हमारे खून में बढ़ जाता है और डायबिटीज से भी कुछ ऐसा ही होता है।

घटनाए:


दुनिया में हर 11 लोगो में से एक को डायबिटीज है। अगर हम बात करे भारत की तो भारत में 7 करोड़ से भी ज्यादा लोगो को यह बीमारी है। एक और बात, की दुनियां में जितने भी लोगो को डायबिटीज है उनमें से आधे लोगो को तो पता ही नही है की उन्हे यह बीमारी है। इसीलिए हमारे लिए यह प्रश्न करना बहुत जरूरी है की डायबिटीज है क्या?

Diabetes mellitus ncp

प्रकार:


डायबिटीज 2 तरह की होती है।

A.टाइप 1 (Type 1)


डायबिटीज में हमारा शरीर इन्सुलिन बना ही नही पाता या फिर बहुत कम बनाता है। क्योंकि जो कोशिकाएं अग्न्याशय में इन्सुलिन बनाती है उनको हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) गलती से खत्म कर देता है।

यह टाइप 1 डायबिटीज ज्यादातर बच्चो और कम उम्र के लोगो में देखी जाती है और जिन लोगो को यह डायबिटीज होती है उनको अपना ग्लूकोज स्तर नियंत्रित करने के लिए हर रोज इन्सुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते है। टाइप 1 डायबिटीज के होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है तो आपको भी इस प्रकार के डायबिटीज के होने की संभावना बढ़ जाती है।

B.टाइप 2 (Type 2)


दूसरी तरफ ज्यादातर लोगो को यह डायबिटीज होती है इसे टाइप 2 डायबिटीज कहते है। जिन जिन लोगो को डायबिटीज है उनमें से 90% लोगो को टाइप 2 डायबिटीज है। इसीलिए आज हम इसी के बारे बात करेंगे। इस डायबिटीज में या तो हमारा अग्न्याशय प्रयाप्त इन्सुलिन नही बना पाता या हमारा इन्सुलिन कोशिकाओं तक ग्लूकोज पहुंचाने में सक्षम नहीं हो पाता या फिर दोनो।

इन वजहों से हमारे खून से ग्लूकोज कोशिकाओं तक पहुंच ही नहीं पाता और हमारे खून में ही उसकी मात्रा बढ़ती रहती है। इसलिए डायबिटीज में आपके खून की जांच की जाती है और आपके खून में ग्लूकोज की मात्रा अधिक पाई जाती है। खून में अधिक ग्लूकोज आपकी आंख, किडनी और नसों में परेशानि का कारण बन सकती है और जिन लोगो डायबिटीज होती है उनके हृदय रोग और स्ट्रोक होने की संभावना भी ज्यादा हो जाती है।

कारण: diabetes mellitus ncp


डायबिटीज होने के कई कारण है।

1.फैमिली हिस्ट्री उनमें से एक कारण है। अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है तो आपके भी टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

2.बढ़ती उम्र के साथ भी यह आपके टाइप 2 होने की संभावना बढ़ती है।

3.इसी तरह आपका बढ़ता वजन भी टाइप 2 का कारण बन सकता है।

उपाय: diabetes mellitus ncp


अगर आपका वजन ज्यादा है तो उसको कम करने से आप अपने टाइप 2 को नियंत्रण में ला सकते है। आपका सही खानपान और शारीरिक गतिविधि भी आपको अपना वजन कम करने में मददगार साबित होती है। तो हमने अभी तक यह जाना के डायबिटीज क्या है और यह क्यों होती है।

सारांश: diabetes mellitus ncp


आइए डायबिटीज से जुड़ी कुछ अफवाओं को समझते है। कुछ लोगो को लगता है की जिसको डायबिटीज है वो मीठा खा ही नही सकते। ऐसा नहीं है, डायबिटीज वाले लोग मीठा खा सकते है अगर वो अपने खान पान का अच्छे से ध्यान रख रखते है तो। खानपान जिसमे चीनी की मात्रा कम हो व इसी के साथ सब्जियों,फल व अनाज की मात्रा प्रयाप्त हो। सारी बात कैलोरीज़ की ही है। अगर ज्यादा क्लॉरिज बढ़ेगी तो वो नुकसान ही करेगी फिर वो चाहे मीठे से आए या कही ओर से।

Frequently asked questions (FAQ):

Question: ब्लड शुगर कितना होना चाहिए?
Answer : भोजन से पहले 80-130।
भोजन के लगभग 2 घंटे बाद 180 से कम।

Question:अगर मुझे मधुमेह है तो मैं क्या खा सकता हूँ?
Answer :आप एक आहार विशेषज्ञ की सलाह ले।

Question:टाइप 2 निदान के लिए इंसुलिन लेना होगा?
Answer : नही, एक बार चिकित्सक की सलाह ले।

Question:क्या व्यायाम से शुगर नियंत्रित होती है?
Answer : जी हा।

Question: क्या कम मीठा खाना लाभदायक है?
Answer : जी हा।

Leave a Comment

SCORPIO N लेना सही है या SCORPIO CLASSIC ? जाने पूरी जानकारी MARUTI की ये कार बिक रही अंधाधुंध फ़ीचर में सबकी बाप और माइलेज है 32 का HERO MAVRICK 440 FEATURE , COLOUR , PRICE बुलेट को देगी टक्कर WAGON R का ये रूप देख लो, बिना पेट्रोल के भी चल जाएगी लो भाई बुलेट की बाप बाइक हो गयी लॉन्च, जान लो फ़ीचर और इसका दम
SCORPIO N लेना सही है या SCORPIO CLASSIC ? जाने पूरी जानकारी MARUTI की ये कार बिक रही अंधाधुंध फ़ीचर में सबकी बाप और माइलेज है 32 का HERO MAVRICK 440 FEATURE , COLOUR , PRICE बुलेट को देगी टक्कर WAGON R का ये रूप देख लो, बिना पेट्रोल के भी चल जाएगी लो भाई बुलेट की बाप बाइक हो गयी लॉन्च, जान लो फ़ीचर और इसका दम