Elon Musk का 1 ROCKET टकरा जायेगा चांद से ! जानिए क्यों और केसे ?

Elon Musk का ROCKET टकरा जायेगा चांद से ! जानिए क्यों और केसे?

लगभग धातु का 4 टन वजनी भारी राकेट 5000 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण खिचाव के चलते अनुमानित दिनांक 4 मार्च को चंद्रमा से टकराने वाला है।

क्या है ख़बर?

कुछ ही हफ्तों के समय अंतराल में Elon Musk की रॉकेट निर्माता कंपनी spacex का एक रॉकेट चांद की सतह से टकरा जायेगा। असल में यह वह रॉकेट है जिसे 2015 में सैटेलाइट Deep Space Climate Observatory satellite के प्रक्षेपण में उपयोग लिया गया। तब से यह रॉकेट पृथ्री और चांद की कक्षा के चक्कर लगा रहा है अंततः अब यह ROCKET चांद की सतह से टकरा जायेगा।
उल्कापिंड जानकार बिल ग्रे की नजर इस रॉकेट पर इसके प्रक्षेपण से ही थी। इसी महीने ग्रे के यंत्रों ने यह संकेत दिया की Spacex का यह रॉकेट आने वाले कुछ समय में चांद से टकरा जायेगा। उनका अनुमान है की यह रॉकेट 4 मार्च 2022 को टकराने वाला है। उनका कहना हैं को रॉकेट की अनियमित गति और दिशा के चलते यह बताना मुश्किल है की यह रॉकेट कब और चांद के किस हिस्से में गिरेगा। फिर भी एक अनुमान के अनुसार बताया जा रहा है की वह rocket चांद के गहरे अंधेरे हिस्से में गिरेगा जिसकी वजह से इसे देखना मुश्किल होगा। बताया जा रहा है को टक्कर इतनी खतरनाक होगी के चांद पर एक बड़े गड्डे का निर्माण हो जायेगा।

आइए जानते है क्या इसकी वजह ?

आपको बताए चले के spacex अपने प्लॉन्च किए गए राकेट को मिशन पूरा हो जाने के बाद पृथ्वी ले वातावरण में नष्ट कर देती है। लेकिन 2015 के इस लॉन्च में रॉकेट तो पृथ्वी के वातावरण में आने लायक प्रयाप्त ईंधन नही मिला किसके कारण यह राकेट वातावरण में लौटने के बजाय अंतरिक्ष में भटक गया और तब ही से यह चंद्रमा और पृथ्वि की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। अब इसका वक्त लगभग समाप्ति की ओर है। इसकी व्रतमान दिशा ठीक एसी है जिसके कारण इसकी चन्द्रमा से टक्कर हो जाएगी।

खगोलविद्वानो की प्रतिक्रिया ?

दुनिया भर के खगोलविद्वानों का कहना है की ऐसी टक्कर कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसी घटनाए इतिहास में पहले भी देखने को मिली है।

चांद से दुर्घटनाओं का इतिहास ?

1.
चंद्रमा से टकरा जाने वाली पहली मानव निर्मित चीज़ 1959 में सोवियत संघ द्वारा प्रक्षेपित लूना 2 थी जो की एक असाधारण उपलब्धि थी लेकिन इसका अंत सही से नही हो पाया।

इस मिशन में एक रॉकेट, एक जांच करने की मशीन और तीन बम शामिल थे। तथा इसके द्वारा एक सोडियम गैस का बादल बनाया गया ताकि इसकी दुर्घटना को पृथ्वी से देखा जा सके।

2.
साल 2019 में इज़राइल द्वारा बेरेशीट नामक लैंडर का प्रक्षेपण किया गया। यह विशेष रूप से विवादो से घिरा था क्योंकि लैंडर में सूखे टार्डिग्रेड्स व छोटे जीवों का एक सैंपल था जिसे पानी की उपस्थिति में पुनर्जीवित किया जा सकता था। अंत में यह मिशन भी असफल रहा और लैंडर चंद्रमा की सतह से टकरा गया।

3.
जापान का सैटेलाइट जो अपनी समय सीमा पूरी हो जाने के बाद चंद्रमा से टकरा गया।

4.
अमेरिका की Nasa द्वारा दो अंतरिक्ष उपग्रह ebb or flow जान बुजकर चंद्रमा से टकरा दिए गए। जिनके टकराव के कारण 6 मीटर के गड्डे का निर्माण हो गया।

आइए जानते है इस रॉकेट निर्माता SPACEX के बारे में।

SpaceX जिसका पूरा नाम स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन है। सन 2002 में स्थापित अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी है जो की पृथ्वी की कक्षा से एक अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च करने और वापस लाने वाली पहली निजी कंपनी बनी और इसी के साथ यह कंपनी मानवरहित अंतरिक्ष यान को लॉन्च करके अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक इंसान को पहुंचाने वाली पहली कंपनी बनी। इस कम्पनी का मुख्यालय हॉथोर्न, कैलिफ़ोर्निया में हैं।

Spacex को Elon Musk ने एयरोस्पेस क्षेत्र में क्रांति लाने और किफायती स्पेसफ्लाइट को एक वास्तविकता बनाने की उम्मीद से शुरू किया था। कंपनी ने FALCON 1 रॉकेट के साथ इस क्षेत्र में प्रवेश किया जो की दो STAGE वाला LIQUID ENGINE यान है जिसे छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आपको बता दे FALCON 1 अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में निर्माण और संचालन दोनो स्तर पर काफी सस्ता है। इसी के साथ इसकी एक यह खूबी है की यह एक बार LAUNCH हो जाने के बाद नष्ट नहीं होता व वापस धरती पर लोट आता है जिसका पुनः इस्तेमाल कर लिया जाता है जो की वातमान में स्पेस तकनीक के क्षेत्र में ऐसा कोई नही कर पाता।

Spacex के संस्थापक Elon Musk।

उद्योगपति Elon Musk का जन्म 28 जून 1972 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। Elon Musk को कंपनियों जैसे PAYPAL, SPACEX, TESLA MOTORS, OPEN AI और HYPERLOOP के संस्थापकों में से एक होने के लिए जाना जाता है। ELON दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल है। मस्क के अनुसार उनका सबसे बड़ा लक्ष्य मानवता को मौलिक रूप से बदलना है इसी उद्देश्य के लिए वह SolarCity, SpaceX और Tesla में काम करतें है।

Elon Musk ने अपना बचपन दक्षिण अफ्रीका में अपने माता-पिता के साथ बिताया। उन्होंने10 साल की उम्र में उन्होने अपने पहले कंप्यूटर कमोडोर वीआईसी-20 के साथ उन्होंने अपने दम पर प्रोग्राम करना सीखना शुरू कर दिया था। उसके साल बाद उन्होंने BLASTER नाम का अपना पहला वीडियोगेम करीब 500 डॉलर में बेचा। Elon Musk ने 17 साल की उम्र में प्रिटोरिया में हाई स्कूल से पढ़ाई होने के बाद दक्षिण अफ्रीका छोड़कर कनाडा में अपनी मां के साथ रहने का फैसला किया।

Elon Musk ने इंटरनेट पर शुरुआत करते हुए 1995 में अपने भाई KIMBAL MUSK और GREG CURRY नाम के एक दोस्त के साथ मिलकर ज़िप2 से की। यह कंपनी मीडिया को समर्पित वेब पेजों के विकास और रखरखाव के लिए निर्मित की गई। वर्ष 1999 में कंपनी को COMPAQ ने 300 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। इससे जो राशी मिली उससे उन्होने X.com बनाई। यह X.COM इंटरनेट के माध्यम से भुगतान व सुरक्षा और गति प्रदान करने के लिए बनाई गई। X.com सन 2000 में Confinity के साथ विलय हो गईं। 2001 में X.com ने अपना नाम बदलकर Paypal.inc करने का फैसला किया जो आज एक प्रसिद्ध कंपनी है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन भुगतान करने के लिए काम लिया जाता है। इसके बाद Elon Musk ने इस कम्पनी को भी छोड़ दिया व अपनी हिस्से की राशि लेकर कम्पनी से निकल गए।

इसके बाद मस्क ने लगभग अपनी 98% रकम को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया। कंपनी जेसे SPACEX और TESLA MOTORS। TESLA MOTORS की शुरुआत कठिन थी वह पहले मॉडलों के लिए बजट के अंदर उत्पादन करने में असफल रहें। इसके बावजूद वे भिन्न भिन्न मॉडलों को जारी रखने के लिए पर्याप्त बिक्री करने में सफल रहे। वर्ष 2012 आते आते 2100 टेस्ला ROADSTER कारो को विभिन्न देशों में बेचा गया। 2015 में टेस्ला की MODEL X कार को लॉन्च किया गया जिसे सभी प्रकार के इलाकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया जो की वर्तमान में एक नामी कार के रूप में प्रसिद्ध है।

यह भी जाने : – ELON MUSK से चाइना के 1 स्पेस स्टेशन को क्या सच मे खतरा है ?

अपको बता दे MUSK की मुख्य परियोजनाओं में SPACEX शामिल है। उन्होने मंगल ग्रह पर मानव रहित शहर स्थापित करने के बारे में सोचते हुए सन 2002 में SPACEX की स्थापना की। MUSK का विचार रॉकेट को पुनः इस्तेमाल करने योग्य बनाना था और वह उसमे सफल रहे। एसी उपलब्धियों के चलते सन 2008 में NASA के द्वारा बारह रॉकेट उड़ानों के लिए एक समझौता किया गया। आज SPACEX NASA के मुख्य मिशनों को अंजाम देती है जो को किसी निजी कम्पनी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Comment

BAJAJ PULSAR का ये मॉडल मिल रहा बिलकुल सस्ते दामों में, 60 का माइलेज MAHINDRA ने लॉन्च कर दी इस साल की सबसे खतरनाक गाड़ी SCORPIO N मात दे रही है FORTUNER को, देखें इसके फ़ीचर HYUNDAI CRETA का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा 9 लाख की ये गाड़ी देती है SCORPIO को टक्कर और माइलेज है 17 का
BAJAJ PULSAR का ये मॉडल मिल रहा बिलकुल सस्ते दामों में, 60 का माइलेज MAHINDRA ने लॉन्च कर दी इस साल की सबसे खतरनाक गाड़ी SCORPIO N मात दे रही है FORTUNER को, देखें इसके फ़ीचर HYUNDAI CRETA का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा 9 लाख की ये गाड़ी देती है SCORPIO को टक्कर और माइलेज है 17 का